Breaking

Covid-19: बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 4987 मामले आए, संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंचा

हाईलाइट

  •  भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया
  •  पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के अब तक के रिकॉर्ड करीब 5 हजार मामले सामने आए
  •  देश में कोरोनावायरस के एक्टिव केसों की संख्या 53 हजार 946 हो गई है

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के अब तक के रिकॉर्ड करीब 5 हजार मामले सामने आए हैं। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 4,987 नए मरीज पाए गए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले 90 हजार 927 हो गए हैं। इनमें से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 हजार 109 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 53 हजार 946 एक्टिव केस हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/highest-ever-spike-of-4987-covid-19-cases-in-the-last-24-hours-129926

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.