देश में नौतपा की मार: राजस्थान के चूरू में तापमान 47.5 डिग्री, 28 मई के बाद राहत मिलने की संभावना
हाईलाइट
- पिछले दो दिनों से राजस्थान के चूरू में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है
- 29 मई से हीट वेव स्थितियों में पर्याप्त कमी के साथ, घटने की संभावना है
भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कम से कम दो दिन इसका सामना और करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और 27 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि इस चिलचिलाती गर्मी से 28 मई से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने सोमवार को बताया कि 28 मई से पुरवाई बहने से इस क्षेत्र में वातावरण में थोड़ी शीतलता आएगी। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से राजस्थान के चूरू में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इस साल देश का अब तक का यह अधिकतम तापमान बताया जा रहा है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/nautpa-hit-in-the-country-temperature-in-churu-rajasthan-475-degrees-132091

कोई टिप्पणी नहीं: