Breaking

First Anniversary: मोदी सरकार 2.0 की पहली वर्षगांठ पर BJP करेगी वर्चुअल रैलियां, 1000 कॉन्फ्रेंस

हाईलाइट

  •  30 मई को मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होंगे
  •  पहली वर्षगांठ पर बीजेपी पूरे देश में चलाएगी अभियान
  •  1000 वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस, 750 रैलियां करने का फैसला

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल (Modi govt 2.0) का एक साल 30 मई को पूरा करने जा रही है। मोदी सरकार 2.0 की पहली सालगिरह पर कार्यक्रमों के लिए बीजेपी ने विधिवत तैयारियां भी कर रखी है। कोरोना के कहर को देखते हुए बीजेपी देश में वर्चुअल अभियान चलाएगी, यानी इस मौके पर पार्टी 1000 वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस और 750 वर्चुअल रैलियां करेगी। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने-अपने मंडल में फेस कवर और सैनिटाइजर बांटेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.