लॉकडाउन: रास्ते में अगर रोके जा रहे हैं ट्रक तो ड्राईवर सीधे गृह मंत्रालय को करें फोन, जानिए क्या है फोन नंबर
हाईलाइट
- ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा
- गृह मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1930 और एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर 1033 का इस्तेमाल किया जा सकता है
- लॉकडाउन के दौरान गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 1930 है
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को काबू में करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान ट्रांसपोर्टरों की शिकायतों का तेजी से समाधान करने के लिए गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का उपयोग करने का फैसला किया है। इस नियंत्रण कक्ष में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: