Breaking

Corona World Update: दुनिया में कोरोना संक्रमण से 2.48 लाख लोगों की मौत, 35 लाख से ज्यादा संक्रमित

हाईलाइट

  •  दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख 48 हजार 241 लोगों की मौत हो चुकी है
  •  35 लाख 65 हजार 110 संक्रमित हैं, जबकि 11 लाख 53 हजार 912 स्वास्थ हो चुके हैं
  •  कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका मे 24 घंटे में 1450 मरीजों ने गंवाई अपनी जान

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोनावायरस की चपेट में आने से अबतक 2 लाख 48 हजार 241 लोगों की जान जा चुकी है। 35 लाख 65 हजार 110 लोग इस गंभीर बीमारी से संक्रमित हैं, जबकि 11 लाख 53 हजार 912 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वास्थ हो चुके हैं। इस वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखने को मिल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 1450 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा 68 हजार  598 के पार पहुंचा गया है। न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 24 हजार 648 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.