Coronavirus Research: कोविड-19 के इलाज में कारगर नहीं है हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, 1400 मरीजों पर की गई रिसर्च में आया सामने
हाईलाइट
- कोविड-19 के इलाज में कारगर माने जाने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर स्टडी
- कोविड-19 के इलाज में मलेरिया की दवा से लाभ का कोई सबूत नहीं
- 1400 मरीजों का हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन से इलाज के बाद रिसर्चर्स इस नतीजे पर पहुंचे
कोविड-19 के इलाज में कारगर माने जाने वाली मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के लेकर एक स्टडी सामने आई है। स्टडी में कहा गया है कि इस बीमारी के इलाज में मलेरिया की दवा से लाभ का कोई सबूत नहीं मिला है। न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में 1400 मरीजों का हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन से इलाज के बाद रिसर्चर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं। इस दवा ने न तो मरने के जोखिम को कम किया न ही ब्रीथिंग ट्यूब की जरुरत के जोखिम को। गुरुवार के न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में ये रिसर्च छपी है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/malaria-drug-shows-no-benefit-in-another-coronavirus-study-127696

कोई टिप्पणी नहीं: