Coronavirus India: देश में 24 घंटे में मिले 3390 नए मरीज, 103 की मौत, कुल मामले 56 हजार के पार
हाईलाइट
- देश में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार
- बीते 24 घंटे में 3390 नए केस, 103 की मौत
भारत में नोवल कोरोना वायरस अब और तेजी से फैल रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हजार के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,390 नए मरीज पाए गए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 56,342 केस सामने आए हैं जिनमें से 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16,540 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: