Press Conference: रेलवे बोर्ड ने कहा- अगले 10 दिन में 2600 ट्रेनों में 36 लाख यात्री करेंगे सफर
हाईलाइट
- कोरोना संकट के बीच रेल मंत्रालय का बड़ा ऐलान
- अगले 10 दिनों में देश में चलेंगी 2600 ट्रेन
देश में लागू लॉकडाउन के बीच आज (शनिवार) भारतीय रेल मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर अहम जानकारी साझा की। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अगले 10 दिन में 2600 ट्रेन चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से लगभग 36 लाख यात्री सफर करेंगे। रेलवे बोर्ड ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अब तक 45 लाख लोगों ने श्रमिक ट्रेनों में सफर किया। इनमें से 80 फीसदी लोग उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य से थे।

कोई टिप्पणी नहीं: