Corona World: दुनियाभर में मरीजों की संख्या 52 लाख के करीब, 3 लाख 34 हजार से ज्यादा की मौत
हाईलाइट
- दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के करीब पहुंचा
- 3 लाख 34 हजार से ज्यादा की मौत, 20 लाख 83 हजार से अधिक ठीक
नोवल कोरोना वायरस पिछले करीब चार महीनों से पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के करीब पहुंच गया है। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार दुनियाभर में अब तक 51 लाख 98 हजार 307 लोग वायरस की चेपट में आ चुके हैं। कुल 3 लाख 34 हजार 689 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लाख 83 हजार 318 मरीज ठीक हो चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: