दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती
हाईलाइट
- एम्स में रविवार रात भर्ती कराए गए मनमोहन सिंह
- सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) को दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती किया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एडमिट कराया गया है। पूर्व पीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 87 वर्षीय मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की रविवार रात तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाया गया। जहां उन्हें कार्डियो शोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम उनकी जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: