Coronavirus India: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 63 हजार के करीब, 2109 मरीजों की मौत
हाईलाइट
- देश में 63 के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
- देश में कोरोना से अबतक 2 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत
- महाराष्ट्र राज्य में बीते 24 घंटे में 1278 नए मरीजों की पुष्टि
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 63 हजार के करीब पहुंच चुका है। कुल संक्रमितों की संख्या 62 हजार 939 हो गई है। जिसमें जिसमें 2 हजार 109 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 हजार 358 लोग स्वास्थ हो चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र राज्य की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। देश के कुल मरीजों के लगभग एक तिहाई मरीज महाराष्ट्र राज्य से है। कोरोना वायरस से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-in-india-live-update-128351

कोई टिप्पणी नहीं: