Weather: असम-मेघालय में भारी बारिश-बाढ़ से तबाही, भूस्खलन से 3 की मौत, ढाई लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
हाईलाइट
- असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में बारिश और बाढ़ का कहर
- बाढ़ से 350 से अधिक गांवों के 2.50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
देश में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से 350 से अधिक गांवों के 2.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दरअसल असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में लगातार हो रही बारिश से कई इलाके बाढ़ग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ से असम के सात जिलों में करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार से बारिश हो रही है। मेघालय और अरुणाचल प्रदेश का भी यही हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं: