Breaking

कोरोना पर मंथन: राहुल गांधी से बोले हेल्थ एक्सपर्ट- लॉकडाउन से वायरस रुकता नहीं, सिर्फ तैयारी का मौका देता है

 

हाईलाइट

  •  राहुल गांधी ने दुनिया के दो बड़े हेल्थ एक्सपर्ट से की बात
  •  कोरोना संकट के दौर में स्वास्थ्य से जुड़े मसलों पर चर्चा

कोरोना संकट के इस दौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार एक्टिव हैं और संक्रमण के रोकथाम के लिए उठाए गए सरकार के कदमों पर सवाल उठा रहे हैं। कोरोना से निपटने के उपाय और अर्थव्यवस्था से लेकर कई मुद्दों पर कांग्रेस नेता विशेषज्ञों से बात भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर बुधवार को दुनिया के दो बड़े स्वास्थ्य पेशेवरों (healthcare experts) के साथ चर्चा की। राहुल ने वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल आशीष झा और प्रसिद्ध स्वीडिश एपिडेमियोलॉजिस्ट जोहान गिसेके के साथ कोरोना लॉकडाउन से जुड़े कई सवालों पर बातचीत की।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.