Coronavirus in India: देश में कोरोना के 42 हजार 533 केस और 1,373 लोगों की मौत, कांग्रेस उठाएगी घर लौट रहे मजदूरों के रेल टिकट का पूरा खर्च
हाईलाइट
- देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 1,373
- देश में आज से Lockdown—3 का तीसरा फेज शुरू हो गया है
- महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 12,974 मामले
पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 72 लोगों की मौत हुई और 2,553 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही सोमवार सुबह 8 बजे तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 42,533 हो गई है, जबकि 1,373 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 11,707 लोग स्वस्थ हुए हैं और 29,453 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-update-news-in-india-126675

कोई टिप्पणी नहीं: