ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने पत्नी और अपने दादा व डॉक्टरों पर रखा पुत्र का नाम
हाईलाइट
- इंस्टाग्राम पर शिशु के नाम की घोषणा करते हुए साइमंड्स ने अस्पताल के कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया
- बच्चे के जन्म से कुछ सप्ताह पहले ही जॉनसन को सेंट थॉमस अस्पताल से छुट्टी दी गई थी
- विल्फ्रेड लॉरी निकोलस का जन्म बुधवार को लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज अस्पताल में हुआ था
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने अपने-अपने दादा और दो चिकित्सकों के नाम पर अपने नवजात पुत्र का नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस रखा है। इन दोनों चिकित्सकों ने कोविड-19 संक्रमण का उपचार करते हुए जॉनसन की जान बचाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: