Breaking

Coronavirus in World: दुनियाभर में 40 लाख से ज्यादा लोग हुए संक्रमित, मृतकों की संख्या 2 लाख 76 हजार के पार

हाईलाइट

  •  पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 39 लाख के पार
  •  अब तक 2 लाख 70 हजार से ज्यादा मरीजों की हो चुकी है मौत

पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस को कोहराम लगातार जारी है। दुनियाभर में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मृतकों का आकंड़ा 2 लाख 76 हजार को पार कर गया है। शनिवार सुबह तक कोविड-19 के कुल मामले 40 लाख 13 हजार 896 हो गए हैं। संक्रमण के कारण अब तक 2 लाख 76 हजार 235 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 13 लाख 85 हजार 412 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। विश्व में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। इसके बाद स्पेन, इटली, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, जर्मनी और ब्राजील का कोरोना से बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.