Covid-19 India: देश में 24 घंटे में मिले 3320 नए मरीज, कोरोना के कुल मामले 60 हजार के करीब पहुंचे
हाईलाइट
- देश में कोरोना के मामले 60 हजार के करीब पहुंचे
- बीते 24 घंटों में मिले 3320 नए मरीज, 95 की मौत
भारत में नोवल कोरोना वायरस का प्रकोप तेज होता दिख रहा है। अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 60 हजार के करीब पहुंच गया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3320 नए मरीज मिले हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल केस 59 हजार 662 हो गए हैं। इनमें से अब तक 1,981 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17,847 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 39 हजार 834 है।

कोई टिप्पणी नहीं: