Breaking

Coronavirus india: भारत में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 9 हजार के पार, 308 लोगों की मौत

हाईलाइट

  •  भारत में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 9 हजार के पार
  •  कोविड-19 के संक्रमण से अबतक 302 लोगों की मौत

भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) द्वारा आज (सोमवार) सुबह 10 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9152 पर पहुंच गई है। वहीं अबतक 302 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना संक्रमण से पीड़ित 7987 मरीज देश के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं 856 मरीज स्वास्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.