ना'पाक' करतूत: कश्मीर में LOC के पास गांव में दागे गोले, 3 की मौत, गुजरात में नावों पर गोलीबारी, मछुआरा घायल
हाईलाइट
- हमले में गांव में घरों में आग लगी, गांव वालों ने सेना पर लगाया आरोप
- गुजरात में पाकिस्तानी नौसेना ने दो नावों पर की गोलीबारी
- इस साल सीजफायर के उल्लंघन की 650 घंटनाएं
कश्मीर एलओसी से लगे कुपवाड़ा गांव में पाक सेना ने रविवार शाम करीब 4.
30 बजे सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी मात्रा में गोलीबारी की। इस दौरान पाक सेना की ओर से रिहाइशी इलाकों में मोर्टार के गोले भी दागे गए। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। बता दें कि रविवार को पाकिस्तान से हो रही फायरिंग का लगातार चौथा दिन है। वहीं पाकिस्तानी सेना ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि भारतीय सेना ने 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। वहीं गुजरात में अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री रेखा (आईएमबीएल) के पास रविवार शाम पाकिस्तानी नौसेना ने दो नावों पर की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया। गोलीबारी की यह घटना प्रदेश के ओखा तट के पास हुई।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/attack-pak-fired-mortar-shells-three-including-one-child-in-kupwada-near-loc-121468

कोई टिप्पणी नहीं: