Coronavirus Assessment: भारत में 'कोरोना' का खतरा कम, जानें क्यों ?
हाईलाइट
- भारत में सालों से लगता है बीसीजी का टीका
- अन्य देशों की अपेक्षा भारत में कोरोना केस कम
- 1978 से लगता आ रहा है भारत में बीसीजी टीका
अमेरिकी रिसर्च इंस्टीट्यूशन ने दुनिया में फैले खतरनाक कोरोनावायरस संक्रमण की वर्तमान स्थिति के आधार पर भविष्य की स्थिति का आंकलन किया है। इसके परिणाम भारत सहित उन देशों के लिए सुखद हैं, जहां सालों से बीसीजी ( बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) का टीका लगता आया है। वहीं जिन देशों के लोगों को यह टीका कभी नहीं लगा, उन्हें कोरोना से खतरा ज्यादा है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष के लिए विस्तृत अध्ययन की बात कही गई है। यह टीका टीबी से बचाव के साथ सांस संबंधी संक्रमण से रक्षा करने में मदद करता है। यह जन्म से छह माह में लगता है।

कोई टिप्पणी नहीं: