Breaking

Covid-19 Fund: कोरोना से लड़ने के लिए मोदी की मां ने पीएम केयर्स फंड में दिए 25 हजार रुपए

हाईलाइट

  •  नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने पीएम केयर्स फंड में दान किए 25 हजार रुपये

कोरोना वायरस को हराने के लिए देश में जंग जारी है। कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड (PM-CARES FUND) की भी मुहिम चला रखी है। इसके जरिए देश के बड़े-बड़े बिजनेसमैन और दिग्गज कोरोना के खिलाफ जंग में वित्तीय मदद कर रहे हैं। मोदी की इस मुहिम में उनकी मां ने भी योगदान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन ने पीएम केयर्स फंड में 25 हजार रुपये दान किए हैं। हीराबेन ने ये राशि अपनी सेविंग्स से निकालकर दिए हैं। बता दें कि, हीराबेन गुजरात में परिवार के साथ रहती हैं और लगातार टीवी पर बेटे नरेंद्र मोदी के प्रयासों को देखकर इसका समर्थन करते दिखाई देती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.