J&K: कुलगाम में 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, सेना ने लोअरमुंडा में 3 आतंकियों को घेरा, कल मारे गए थे 4 आतंकी
हाईलाइट
- घाटी में इस साल 50 आतंकी मारे गए, लॉकडाउन की घोषणा के बाद सेना ने 23 मारे
- रविवार को गुड्डूर इलाके में मारे गए थे चार आतंक
देश में कोरोना संकट के बीच भारतीय सेना लगातार आतंकियों के हमलों से भी जूझ रही है। भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के लोअरमुंडा में सोमवार सुबह तीन आतंकवादियों को घेर लिया है। सुरक्षाबलों को आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अब भी गोली बारी जारी है। बता दें कि भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कुलगाम जिले में बीते 24 घंटों में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले जिले के गुड्डूर इलाके में रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 4 आतंकियों को मार गिराया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/jk-army-encircles-3-terrorists-in-lowermunda-124921

कोई टिप्पणी नहीं: