Coronavirus India updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार के पार, 872 मरीजों की मौत
हाईलाइट
- देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार के पार
- कोविड-19 से अब तक 872 मरीजों की मौत
- महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में स्थिति गंभीर
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 28 हजार के करीब पहुंच चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (सोमवार) सुबह 10 बजे तक जारी आंकड़ो के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27892 हो गई है। वहीं अब तक 872 लोगों को इस वायरस के चलते जान गंवानी पड़ी है। 6184 लोग इस बीमारी से इलाज करवा कर सही हो चुके हैं। राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो पहले नंबर महाराष्ट्र है, यहां कोरोना के 8068 मरीज हैं और 342 मौत हो चुकी हैं। दूसरे नंबर गुजरात है यहां 3301 मरीज हैं। यहां अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राजधानी दिल्ली में 2918 मरीज हैं कोरोना यहां 54 लोगों की जान ले चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: