शर्मनाक: गाजियाबाद के क्वारैंटाइन सेंटर में बिना पेंट के घूम रहे तब्लीगी जमात के लोग, अश्लील गाने गाकर नर्सों से मांगी बीड़ी-तंबाकू, 6 पर केस दर्ज
हाईलाइट
- 6 लोगों को दूसरी जगह बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया
- निजामुद्दीन स्थित मरकज बिल्डिंग से निकाले गए थे 2000 से ज्यादा लोग
दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज में रहे लोगों को अलग-अलग राज्यों से पकड़कर क्वारैंटाइन किया गया है। अब ये लोग बेजा हरकतों पर उतर आए हैं। गुरुवार शाम गाजियाबाद के सीएमओ ने जिले के डीएम से एमएमजी हॉस्पिटल में बनाए गए क्ववारैंटाइन सेंटर में रह रहे तबलीगी जमात के लोगों की नर्सों से बदतमीजी करने की शिकायत की है। सीएमओ ने शिकायत में बताया कि क्वारैंटाइन में रखे गए तबलीगी जमात के लोग बिना पैंट के घूम रहे हैं। वहीं कुछ लोग नर्सों को देखकर भद्दे इशारे कर रहे हैं। यहां तक की नर्सों से बीड़ी और तंबाकू की डिमांड कर रहे हैं। मामले की शिकायत मिलते ही डीएम ने जांच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। यही नहीं इन 6 लोगों को एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से राजकुमार गोयल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिफ्ट किया गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/delhi-nizamuddin-markaz-tablighi-jamaat-latest-today-news-updates-119010

कोई टिप्पणी नहीं: