Coronavirus in Indore: स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, चार पर रासुका के तहत कार्रवाई
हाईलाइट
- बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पर किया था हमला
- वीडियो से की दोषियों की पहचान
- 2 महिला डॉक्टरों सहित 5 सदस्यों की टीम गई थी जांच करने
मध्यप्रदेश के इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में बुधवार को कोरोना संक्रमितों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव करने के मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने 4 लोगों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाई है। इस कानून के तहत हिरासत में लिए व्यक्ति को अधिकमत एक साल जेल में रखा जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा करने वाले लोग इंसान नहीं, इंसानियत के दुश्मन हैं। हम इन्हें सख्त सजा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: