Coronavirus Tips: महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को क्यों है ज्यादा खतरा? जानें कैसे करें बचाव
हाईलाइट
- दुनियाभर के मौत के आंकड़ों में पुरुषों की संख्या अधिक
- भारत में भी महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की मौत अधिक
- इस वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या में भी पुरुष अधिक
दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप दिखाई दे रहा है। अब तक इस महामारी से 1 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन हैरानी वाली बात यह कि इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या में पुरुषों की गिनती अधिक है। यह आंकड़े ना सिर्फ चीन, आस्ट्रेलिया और अमेरिका में हुई कोरोना से हुई कुल मौतों के हैं। बल्कि भारत में कोविड- 19 (Covid- 19) से हुई कुल मौतों में भी यह बात साफ हो चुकी है। यही नहीं दुनियाभर में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों के कोरोना संक्रमित मामले ज्यादा सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: