Coronavirus in India LIVE: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़कर 101 हुए, देश में अब तक 10 की मौत, 500 केस पॉजिटिव
हाईलाइट
- कोरोना की वजह से 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लॉकडाउन
- महाराष्ट्र और केरल कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित
भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस वायरस की चपेट में आने से देश में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 500 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल और महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में अब तक 101 और केरल में 95 मामले सामने आए हैं। कोरोना का प्रसार रोकने के लिए 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लॉकडाउन कर दिया गया है। करीब 548 जिलों हैं। वहीं महाराष्ट्र-पंजाब सहित चार राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: