COVID-19: भारत के 23 राज्यों में पहुंचा कोरोनावायरस, 500 से ज्यादा लोग संक्रमित; अब तक 9 मौतें
हाईलाइट
- देश के 18 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेश में 500 से ज्यादा लोग संक्रमित
- 13 राज्य (4 केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल) ऐसे हैं, जो अब तक इस वायरस से बचे हुए हैं
चीन के वुहान शहर से दुनिया भर में फैला कोरोनावायरस तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक इस वायरस की चपेट में 195 देश आ चुके हैं। इस महामारी से अब तक 16,400 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं 3 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। भारत में भी इस महामारी से अब तक 9 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अब तक देश के 23 राज्य (5 केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल) में 507 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 13 राज्य (4 केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल) ऐसे हैं, जो अब तक इस वायरस से बचे हुए हैं।संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की है। 5 राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: