शीतकालीन सत्र: संसद में विपक्षा का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

हाईलाइट
- शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन
- बुधवार को लोकसभा में चिटफंड संशोधन बिल पारित
संसद के शीतकालीन सत्र का आज(गुरुवार) चौथा दिन है। बुधवार को लोकसभा में चिटफंड संशोधन बिल पारित कर दिया गया है। सरकार ने चिटफंड संशोधन बिल में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए बदलाव किया। इस बिल के पास होने के बाद चिटफंड कंपनियों का बेहतर रेगुलेशन हो सकेगा। वहीं राज्यसभा में एनआरसी और कश्मीर मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बात रखी।
एनआरसी मुद्दे पर शाह ने कहा कि धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा रहा है। एनआरसी की प्रक्रिया पूरे देश में जब लागू होगी, तब असम में भी एनआरसी प्रकिया शुरू होगी। उन्होंने कहा, जिनका नाम एनआरसी सूची में नहीं है वे ट्रिब्युनल के पास जा सकते हैं। ट्रिब्युनल तहसील स्तर पर बनाए जाएंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/parliament-winter-session-day-four-live-rajya-sabha-live-vidhan-sabha-live-winter-session-live-updates-95152
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/parliament-winter-session-day-four-live-rajya-sabha-live-vidhan-sabha-live-winter-session-live-updates-95152
कोई टिप्पणी नहीं: