महाराष्ट्र में सरकार गठबंधन पर सीडब्ल्यूसी की मुहर, कल होगा ऐलान

हाईलाइट
- आज कांग्रेस-एनसीपी नेताओं की बैठक
- शुक्रवार को गठबंधन पर लग सकती है मुहर
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर तस्वीर अबतक साफ नहीं हुई है। बुधवार को शरद पवार के घर एनसीपी नेताओं और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई। इस बैठक में सरकार बनाने का कोई हल नहीं निकल पाया है। ऐसे में आज (गुरुवार) फिर कांग्रेस-एनसीपी नेताओं की बैठक होगी। इससे पहले दोनों दल अपने-अपने नेताओं से मिलेंगे। शुक्रवार को सरकार बनाने को लेकर ऐलान हो सकता है।
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के नेता गुरुवार को अपने-अपने नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद हम दोपहर में मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को नेताओं से मुंबई में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के साथ बातचीत सहीं दिशा में है। शुक्रवार सरकार बनाने को लेकर साझा ऐलान किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं: