Breaking

WB: मोदी की शपथ में शामिल होगा बंगाल में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं का परिवार

WB: मोदी की शपथ में शामिल होगा बंगाल में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं का परिवार

हाईलाइट

  • 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
  • प्रोटोकॉल के तहत सभी प्रदेशों के सीएम को भी निमंत्रण
  • बंगाल में बीजेपी को मजबूत करने उठाया कदम

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मास्टर स्ट्रोक खेला है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक  हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली बुलाया है। पार्टी के इस कदम को बंगाल में बीजेपी को मजबूत करने के कदम की तरह देखा जा रहा है।
राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसमें बिम्सटेक देशों के प्रमुख शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा देश की अहम शख्सियतों और राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को भी शपथ ग्रहण में बुलाया गया है। सभी सांसदों के अलावा प्रोटोकॉल के तहत सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। इसके अलावा बड़े उद्योगपति, खिलाड़ी और फिल्म स्टार भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/wb-bjp-invites-the-family-members-who-lost-there-life-in-political-fight-69126

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.