पांचवी बार ओडिशा के CM बने नवीन पटनायक, 20 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हाईलाइट
- राज्यपाल गणेशी लाल ने दिलाई शपथ
- पांच बार सीएम बनने वाले तीसरे शख्स
- बहन गीता मेहता भी रहीं मौजूद
ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में नवीन पटनायक ने पांचवी बार बुधवार को शपथ ली। राजधानी भुवनेश्वर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पटनायक के साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली। समारोह से पहले ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने पटनायाक की सिफारिश पर 11 कैबिनेट मंत्री और 9 राज्य मंत्रियों को नियुक्त किया।
पटनायक से पहले पांच बार मुख्यमंत्री बनने का खिताब केवल पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु और सिक्किम के पवन चामलिंग के पास है। बता दें कि राजनीतिक विश्लेषकों ने ओडिशा में बीजेपी के उभरते हुए वर्चस्व और एंटी इंकम्बैंसी के कारण हंग असेंबली की संभावना जताई थी, लेकिन सबकी भविष्यवाणी को फेल करते हुए पटनायक ने 112 सीटों पर जीत दर्ज की, 2014 के मुकाबले पटनायक को महज 5 सीटें कम मिली हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/naveen-patnaik-takes-oath-as-cm-of-odisha-for-a-fifth-time-69129
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/naveen-patnaik-takes-oath-as-cm-of-odisha-for-a-fifth-time-69129
कोई टिप्पणी नहीं: