Breaking

श्रीलंका: अब मस्जिदों में क्या दिया उपदेश बताना होगा सरकार को

श्रीलंका: अब मस्जिदों में क्या दिया उपदेश बताना होगा सरकार को

हाईलाइट

  • सीरियल ब्लास्ट के बाद सख्त हुई श्रीलंका सरकार
  • मस्जिदों में दिए जाने वाले उपदेश की कॉपी जमा कराने के आदेश
सीरियल बम ब्लास्ट के बाद से ही श्रीलंका सरकार सख्त हो गई है। श्रीलंका सरकार ने आदेश दिया है कि, मस्जिदों में दिए जाने वाले उपदेश की एक कॉपी उनके पास जमा करानी होगी। सरकार ने यह फैसला पिछले माह ईस्‍टर बम धमाकों में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद लिया है। इस हमले के बाद से ही श्रीलंका में कट्टरपंथ पर लगाम लगाने की कोशिशें जारी है। मुस्लिम धर्म और सांस्‍कृतिक मामलों के मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि, मस्जिदों का इस्‍तेमाल कट्टरपंथ फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए।
सरकार के पास जमा करनी होगी उपदेशों की कॉपी 
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि, देश के वर्तमान हालातों के मद्देनजर, मंत्रालय मस्जिदों के सभी ट्रस्‍टी को निर्देश देता है कि, वे किसी तरह के ऐसे आयोजन की इजाजत न दें जिससे कट्टरपंथ या नफरत फैलती हो। आदेश के अनुसार, हर मस्जिद को उनके परिसर में दिए गए उपदेशों की कॉपी सरकार के पास जमा करनी होगी।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/sri-lanka-govt-ordered-mosques-to-submit-sermon-copies-after-easter-attacks-67571

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.