भारत US से खरीदेगा 22 'लादेन किलर' हेलिकॉप्टर, दुश्मन के घर में घुसकर करेगा वार

हाईलाइट
- भारतीय वायुसेना में शामिल होगा 'लादेन किलर' हेलिकॉप्टर
- भारत अमेरिका से खरीदेगा 22, 64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर
- दुश्मन के घर में घुसकर वार करने में होगी आसानी
भारतीय वायुसेना की शाखा 'लादेन किलर' के नाम से मशहूर 64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर शामिल होने वाला है। दुश्मन के घर में घुसकर मार करने की क्षमता रखने वाले इस हेलिकॉप्टर की डील होने से भारतीय वायुसेना को मजबूती मिलेगी। भारत ने अमेरिका से 22 अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदने की डील की है। फिलहाल अमेरिका के ऐरिजोना में भारतीय वायुसेना को पहला अपाचे हेलिकॉप्टर सौंपा गया।
64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर सिर्फ हमले करने का काम करेगा। इससे पहले रूस में बना MI-35 का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा था, लेकिन यह अब रिटायरमेंट के कगार पर है। अपाचे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दुश्मन की किलेबंदी को भेदकर और उसकी सीमा में घुसकर हमला करने में सक्षम है। इससे POK में आतंकी ठिकानों को असानी से तबाह किया जा सकेगा। अमेरिकी आर्मी ने ब्लैक हॉक और अपाचे हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल मशहूर आतंकी अलकायद चीफ ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए किया था। उस दौरान हेलिकॉप्टर के अंदर कुछ बदलाव किए थे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/india-will-buy-22-64e-apache-helicopter-from-the-us-67579
कोई टिप्पणी नहीं: