शेयर बाजार: तीसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 239.22 और निफ्टी 65.20 अंक लुढ़का

हाईलाइट
- सेंसेक्स 239.22 अंकों की गिरावट के साथ 38037.41 पर और निफ्टी 65.20 अंकों की गिरावट के साथ 11432.70 पर खुला
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 239.22 अंकों की गिरावट के साथ 38037.41 पर और निफ्टी (NIFTY) 65.20 अंकों की गिरावट के साथ 11432.70 पर खुला। लगभग 208 शेयरों में तेजी, 451 शेयरों में गिरावट और 31 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वेदांत, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई, आरआईएल के शेयरों में गिरावट है। जबकि ज़ी एंटरटेनमेंट, गेल, इंडसइंड बैंक और सीएट के शेयरों में तेजी रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स मेटल, एफएमसीजी, ऑटो, बैंक, एनर्जी, फार्मा और आईटी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/share-market-today-share-bazar-sensex-nifty-bse-nse-stock-market-equity-market-67286
कोई टिप्पणी नहीं: