Breaking

IPL 12: दिल्ली-हैदराबाद आज एलिमिनेटर मैच में आमने-सामने

IPL 12: दिल्ली-हैदराबाद आज एलिमिनेटर मैच में आमने-सामने

हाईलाइट

  • IPL के 12वें सीजन का एलिमिनेटर मैच आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच राजशेखर रेड्डी स्टेडियम पर खेला जाएगा
  • मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा
  • मैच जीतने वाली टीम 10 मई को क्वालिफायर-2 में चेन्नई से भिड़ेगी

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का एलिमिनेटर मैच आज (बुधवार) दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच विशाखापट्टनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों में से जो टीम यह मैच हारेगी वह टूर्नामेंट से सीधे बाहर हो जाएगी और जो टीम यह मैच जीतेगी उसे फाइनल में पहुंचने के लिए 10 मई को क्वालिफायर-2 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ना होगा। क्वालिफायर-2 जितने वाली टीम 12 मई को फाइनल में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करेगी। मुंबई ने क्वालिफायर-1 में चेन्नई को 6 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.