अरबाज के शो में सैफ ने किए कई खुलासे, पद्मश्री सम्मान को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हालही में अरबाज खान के शो 'पिंच' का हिस्सा बनें। इस शो में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई राज का खुलासा किया। सैफ ने बताया कि वे अपना पद्मश्री सम्मान वापस करना चाहते थे। साथ ही उन्होंने ट्रोल्स द्वारा उनके बारे में किए गए ट्वीट्स पर बातचीत की। उनमें से एक ट्विट का जवाब सैफ ने चैट शो पर ही दिया।
दरअसल ट्वीट में कहा गया था कि "पद्मश्री खरीदने वाले, अपने बेटे का नाम तैमूर रखने वाले और एक रेस्टोरेंट में मारपीट करने वाले इस ठग को कैसे 'सेक्रेड गेम्स' में भूमिका मिल गई? यह मुश्किल से अभिनय कर पाता है।" इसके जवाब में सैफ ने कहा कि "मैं ठग नहीं हूं.. 'पद्मश्री' को खरीदना संभव नहीं है। मेरे लिए यह संभव ही नहीं है कि मैं भारत सरकार को घूस दे सकूं। इसके लिए आपको वरिष्ठ लोगों से पूछना पड़ेगा, लेकिन मैं इसे स्वीकार नहीं करना चाहता था।"
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/saif-ali-khan-in-arbaaz-khan-show-pinch-and-reveals-his-secrets-67899
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/saif-ali-khan-in-arbaaz-khan-show-pinch-and-reveals-his-secrets-67899
कोई टिप्पणी नहीं: