Breaking

वाराणसी में प्रियंका का रोड शो आज, विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी करेंगी

वाराणसी में प्रियंका का रोड शो आज, विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी करेंगी

हाईलाइट

  • वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए मांगेंगी वोट
  • देवरिया में जनसभा भी करेंगी प्रियंका

लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करेंगी। प्रियंका गांधी आज (15 मई) कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए वाराणसी में रोड शो करेंगी। प्रियंका काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ भी करेंगी। इसके अलावा देवरिया में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
रोड शो के दौरान होगी पुष्पवर्षा
प्रियंका के रोड शो की शुरुआत बीएचयू गेट पर स्थित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। उनका रोड शो काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा। जानकारी के मुताबिक रोड शो वाराणसी के अस्सी चौराहा मदनपुरा होते हुए गोदौलिया पहुंचेगा। इसके बाद प्रियंका गोदौलिया चौराहे से कार पर सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा-पाठ करने के बाद प्रियंका कालभैरव के भी दर्शन करेंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। स्थानीय नेताओं के मुताबिक प्रियंका के रोड शो के दौरान शहनाई और डमरू के साथ शंखनाद की भी व्यवस्था की गई है। रोड शो के दौरान पुष्पवर्षा भी की जाएगी।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/priyanka-gandhi-hold-roadshow-in-varanasi-offer-prayers-at-kashi-vishwanath-temple-67901

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.