राहुल गांधी आज पंजाब के फरीदकोट और लुधियाना में करेंगे जनसभाएं

हाईलाइट
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में दो रैलियां करेंगे
- मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में दो जनसभाएं करेंगे। राहुल पंजाब के फरीदकोट और लुधियाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे।
पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को वोटिंग
बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए राहुल गांधी भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सोमवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष पंजाब के दौरे पर थे। राहुल ने फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर में जनसभाओं को संबोधित किया था। गौरतलब है कि पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं। पंजाब की सभी 13 सीटों यानि गुरदासपुर, अमृतसर, खदूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, भटिंडा, संगरूर और पटियाला में अंतिम 7वें चरण में 19 मई को मतदान होगा।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/congress-president-rahul-gandhi-address-rallies-at-faridkot-and-ludhiana-in-punjab-67908
कोई टिप्पणी नहीं: