मोहिनी एकादशी व्रत आज: इस पूजा विधि से मनोकामना पूरी होगी, मिटेंगे पाप

वैशाख मास की एकादशी को मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। जो 15 मई यानी आज बुधवार को मनाई जा रही है। मान्यता के अनुसार मोहिनी एकादशी व्रत के प्रभाव से हर प्रकार के पाप तथा दुःख मिट जाते हैं। यह व्रत मोह बंधन से मुक्ति दिलाता है। शास्त्रों के अनुसार प्राचीन समय में देवता और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। जब इस मंथन में अमृत निकला तो इसे पाने के लिए देवता और दानवों में युद्ध होने लगा। तब भगवान विष्णु ने इसी तिथि पर मोहिनी रूप में अवतार लिया था। मोहिनी रूप में अमृत लेकर देवताओं को इसका सेवन करवाया था।
करें ये कार्य
मोहिनी एकादशी के दिन जलाशय का निर्माण, देवी-देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा, घर में नववधु का प्रवेश, नव कार्य, वाहन क्रय-विक्रय, गृह प्रवेश, नवनिर्माण आदि कार्य किया जा सकता है। इस दिन पूजा पाठ करने से हर मनोकामना पूरी होती है और साथ ही किए हुए पापों से भी मुक्ति मिलती है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/mohini-ekadashi-is-being-celebrated-today-learn-worship-method-67907
कोई टिप्पणी नहीं: