पॉन्टिंग टीम इंडिया के अगले कोच बनने के प्रबल दावेदार: गांगुली

हाईलाइट
- पॉन्टिंग में वे सभी खूबियां हैं जो एक कोच में होनी चाहिए : गांगुली
- IPL 12 में पॉन्टिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं
- IPL के इस सीजन में दिल्ली 16 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने रिकी पॉन्टिंग को टीम इंडिया का अगला कोच बनने का प्रबल दावेदार बताया है। गांगुली का मानना है कि, पॉन्टिंग में वे सभी खूबियां हैं जो एक कोच में होनी चाहिए। IPL 12 में पॉन्टिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। पॉन्टिंग के मार्गदर्शन में दिल्ली की टीम 2012 के बाद पहली बार IPL के प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हो पाई है। IPL के इस सीजन में दिल्ली ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से 8 जीते हैं और 4 में उसे हार मिली है। अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली 16 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है। दिल्ली का 13वां मैच आज (बुधवार) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/ricky-ponting-is-the-strongest-contender-for-team-indias-next-coach-sourav-ganguly-66690
कोई टिप्पणी नहीं: