शिवसेना ने उठाई बुर्का बैन करने की मांग, मोदी से पूछा- लंका में हुआ, अयोध्या में कब होगा

हाईलाइट
- शिवसेना ने मोदी सरकार से की बुर्को बैन करने की मांग
- बढ़ती आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर रखी मांग
- बीजेपी ने शिवसेना की मांग किया विरोध
श्रीलंका सरकार द्वारा बुर्के पर बैन लगाने के बाद NDA की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारत में बुर्का और नकाब बैन करने की मांग की है। शिवसेना की इस मांग का बीजेपी ने कड़ा विरोध किया है। ईस्टर-डे पर हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद श्रीलंका सरकार ने बुर्के पर बैन लगा दिया है। आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर शिवसेना ने ये मांग पीएम मोदी के सामने रखी है। हालांकि बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया है। बीजेपी नेता और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने इस मांग का विरोध करते हुए कहा कि भारत में बुर्के पर बैन की कोई जरूरत नहीं है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/shiv-sena-demands-pm-modi-to-ban-a-burqa-in-india-66688
कोई टिप्पणी नहीं: