Breaking

प्रज्ञा के बयान पर मोदी ने कहा - साध्वी को कभी मन से माफ नहीं करूंगा

प्रज्ञा के बयान पर मोदी ने कहा - साध्वी को कभी मन से माफ नहीं करूंगा

हाईलाइट

  • पीएम ने साध्वी के गांधी वाले बयान पर कहा कि उनका बयान घृणा के लायक है।
  • एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने जो बयान दिया है, वह घृणा के लायक है, मैं मन से कभी उन्हें माफ नहीं कर पाउंगा।
  •  साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।

लगातार विवादित बयान दे रही भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर अब पीएम नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने साध्वी के नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने वाले बयान पर कहा कि उनका बयान घृणा के लायक है। गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था कि जो गांधी जी ने देश के लिए किया है वह भुलाया नहीं जा सकता। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने जो बयान दिया है, वह घृणा के लायक है, मैं मन से कभी उन्हें माफ नहीं कर पाऊंगा।
गुरुवार को प्रज्ञा ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। हालांकि इस पर देशभर से आई तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद बीजेपी ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा। गुरुवार रात तक प्रज्ञा ने माफी मांग ली। शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी उनके बयान को निजी बयान बताया।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/i-will-not-forgive-sadhvi-pragya-singh-thakur-pm-narendra-modi-68150

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.