2019 BMW F 850 GS Adventure भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

हाईलाइट
- 2019 BMW F 850 GS भारत में सिर्फ एक वेरिएंट प्रो में उपलब्ध है
- 2019 BMW F 850 GS की एक्स शोरूम कीमत 15.40 लाख रुपए है
- इस एडवेंचर बाइक में 853cc इन-लाइन, पैरलल-ट्विन इंजन दिया है
लग्जरी कार बनाने वाली BMW कंपनी ने भारत में एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए अपनी नई F 850 GS Adventure लॉन्च कर दी है। 2019 BMW F 850 GS एडवेंचर को भारत में सिर्फ एक वेरिएंट प्रो में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने भारत की सभी BMW डीलरशिप पर इस बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 15.40 लाख रुपए है। बता दें कि इस एडवेंचर बाइक को पिछले साल इटली के मिलान शहर में हुए 2018 EICMA मोटर शो में पेश किया गया था।
इंजन
पावर की बात करें तो BMW की इस एडवेंचर बाइक में 853cc इन-लाइन, पैरलल-ट्विन इंजन है, जो स्टैंडर्ड BMW F 850 GS में भी दिया गया है। यह इंजन 8,250rpm पर 95hp का पावर और 6,250rpm पर 92Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की टॉप स्पीड 197 किलोमीटर प्रति घंटा है। बाइक के इंजन को नए सेल्फ-बूस्टिंग एंटी-हॉपिंग क्लच दिया गया है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/2019-bmw-f-850-gs-adventure-launch-in-indiaknow-features-price-68159
कोई टिप्पणी नहीं: