मुंबई में लोकसभा चुनाव के चलते आज भारतीय शेयर बाजार बंद

हाईलाइट
- BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आज कोई व्यापार नहीं होगा
- विदेशी मुद्रा और कमोडिटी वायदा बाजारों में भी कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी
भारतीय शेयर बाजार मुंबई में आज लोकसभा चुनाव होने के कारण (29 अप्रैल) बंद है। BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आज कोई व्यापार नहीं होगा। धातु और बुलियन सहित थोक बाजार भी बंद हैं। विदेशी मुद्रा और कमोडिटी वायदा बाजारों में भी कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी।
इससे पहले 26 अप्रैल को सेंसेक्स 336.47 अंक बढ़कर 39,067.33 पर, जबकि निफ्टी 112.90 अंक बढ़कर 11,754.70 अंक पर बंद हुआ था। लगभग 1,065 शेयर में बढ़त, 1,436 शेयरों में गिरावट रही और 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/share-market-today-bse-nse-shut-today-as-mumbai-goes-to-polls-lok-sabha-election-2019-66489
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/share-market-today-bse-nse-shut-today-as-mumbai-goes-to-polls-lok-sabha-election-2019-66489
कोई टिप्पणी नहीं: