IPL 12: हैदराबाद-पंजाब का मैच आज, दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की जंग

हाईलाइट
- IPL का 48वां मैच आज हैदराबाद और पंजाब के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 48वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। इस सीजन में हैदराबाद-पंजाब के बीच यह दूसरा मैच होगा। पहले मैच में पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। अब हैदराबाद यह मैच जीतकर पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं पंजाब यह मैच जीतकर 2 अंक और अपने खाते में जोड़ना चाहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं: