Breaking

गुड फ्राइडे पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद

गुड फ्राइडे पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद

हाईलाइट

  • कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन गुड फ्राइडे के अवसर पर आज (शुक्रवार को) भारतीय शेयर बाजार बंद है
  • 18 अप्रैल को, निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने क्रमशः 11,856.15 और 39,487.45 के अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ था

कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन गुड फ्राइडे के अवसर पर आज (शुक्रवार को) भारतीय शेयर बाजार बंद है। धातु और सराफा सहित सभी थोक बाजार भी बंद हैं। विदेशी मुद्रा और कमोडिटी वायदा बाजार भी आज व्यापार नहीं करेंगे। इससे पहले कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन 18 अप्रैल को, निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने क्रमशः 11,856.15 और 39,487.45 के अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। निफ्टी बैंक ने भी 30,669.80 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। 
इसके बाद दिन में बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 135.36 अंकों की गिरावट के साथ 39,140.28 पर और निफ्टी 34,40 अंकों की गिरावट के साथ 11,752.80 पर बंद हुआ।लगभग 872 शेयरों में तेजी और 1662 शेयरों में गिरावट का रुख है। वहीं 163 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, वेदांता सबसे के शेयरों में गिरावट रही। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी रही।


आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/share-market-today-bse-nse-shut-today-on-account-of-good-friday-65611

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.