Good Friday: इसलिए कहा जाता है गुड फ्राइडे को गुड, अंडे के आकार वाले गिफ्ट्स का होता है विशेष महत्व

गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस खास दिन को लोग अलग अलग नामों से पुकारते हैं। गुड फ्राइडे को कुछ लोग 'होली फ्राइडे' कहते हैं तो कुछ लोग 'ग्रेट फ्राइडे' कहते हैं। इस दिन गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का अयोजन किया जाता है। अधिकांश चर्चों में दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रार्थना सभा और बाइबल में वचन को पढ़ा जाता है। ईसाई मान्यता के अनुसार इस दिन प्रभु यीशू को सूली पर चढ़ाया गया था। जहां अपने प्राण त्यागते हुए, उन्होंने सात वचन कहे थे। साथ ही अपनी मौत के तीन दिन बाद ही वे पुन: जीवित हो गए थे, इसलिए 3 दिन बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है। ईसाई लोग खुशी मनाने के लिए प्रभु भोज में भाग लेते हैं, एक-दूसरे के साथ खुशी मनाते है और एक-दूसरे को अंडे के आकार के तोहफे देते हैं।
इसलिए कहा जाता है गुड फ्राइडे
ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार प्रभु यीशु को बिना कोई अपराध के उन्हें कठोर से कठोर सजा देते हुए सूली पर लटका दिया गया था। प्रभु यीशु ने अपने हत्यारों का सजा देने बजाय प्रभु से इनको माफ करने की प्रार्थना की थी। जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था उस दिन फ्राइडे था। तभी से इस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है। सूली पर लटकाए जाने के तीन दिन बाद रविवार को ईसा मसीह फिर से जीवित हो उठे थे। इस दिन को ईस्टर संडे कहते है। साथ ही उन्होंने लोगों को ये भी संदेश दिया था कि वह हमेशा उनके साथ और हमेशा उनकी मदद के लिए उनके साथ रहेंगे। इसी कारण इस दिन को गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/know-about-christian-festival-history-egg-gifts-meaning-on-good-friday-65617
कोई टिप्पणी नहीं: