Breaking

साउथ की इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर सकते हैं शाहरुख!

साउथ की इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर सकते हैं शाहरुख!

बॉलीवुड ​के किंग खान शाहरुख खान साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख कर सकते हैं। खबर है कि वे साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म Thalapathy 63 में शाहरुख खान विलेन का रोल प्ले करते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार वे फिल्म में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। यह रोल उनके अन्य केमियों की तरह नहीं होगा। अपने 15 मिनिट से ज्यादा के रोल में वे विजय के साथ लड़ाई करते नजर आएंगे।
मेकर्स को इस रोल के लिए बॉलीवुड के किसी लीडिंग एक्टर की तलाश थी, इसलिए इस रोल के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया गया। खास बात यह है कि उन्होंने भी इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। उनका शूट चार से पांच दिन का होगा।​ फिलहाल यह तय नहीं हो सका है कि यह सीन चेन्नई में शूट होगा या मुम्बई में। वैसे इस बात की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/shahrukh-khan-can-be-play-villens-role-in-south-film-industry-66030

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.