#HappyBirthdaySachin: आज क्रिकेट के 'भगवान' का 46वां जन्मदिन, जानें खास बातें

हाईलाइट
- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आज 46वां जन्म दिन
क्रिकेट जगत के भगवान माने जाने वाले भारत के पूर्व महान खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज 46 साल के हो गए हैं। भारत रत्न से सम्मानित सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म मुंबई में 24 अप्रैल 1973 में हुआ था। देश का नाम रोशन करते हुए सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में कई सारे बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए हैं। जिन्हें अब शायद ही कोई तोड़ पाएगा। सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच, 463 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान उनके नाम 100 शतक दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 सेंचुरी जड़ने वाले तेंदुलकर दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। सचिन राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा सचिन को इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन के सम्मान से भी नवाजा गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/happy-birthday-sachin-tendulkar-master-blaster-turns-46th-today-66041
कोई टिप्पणी नहीं: